हमने भी इश्क़ किया है .

हमने इश्क़ किया है
टेम्पू में पास बैठी लड़की से ,
जिन्हें हमेशा जल्दी रहती थी उतरने की
हमने इश्क़ किया है मंदिर में चप्पल पहनते हुए
बाल हटाते हुई लड़की से 


हमारे यहां नही थे प्रेम पार्क , सिनेमाहाल ,
जो तय करके मिलते उनसे.      
हमने इश्क़ किया है कोचिंग वाली से
जिन्हें सायकल लेके भगने की पहले जल्दी रहती थी
जो हर शनिवार विदा हो जाती थी
इतवार का इंतज़ार कराने के लिये
हमने उनसे इश्क़ किया है ......

हमने नही रखी पॉकेट में गुलाबे ,किताबो में चिठिया
हमने इश्क़ किया है गोलगप्पा खाते हुए लड़की से
जिन्हें हमेशा जल्दी रहती थी सुखी पापड़ी खाने की
हमने उनसे इश्क़ किया है


हमने इश्क़ किया है
उनसे जिन्हें प्रेम की तमीज नही थी
पर राखी पर भैया बनाने पहले आने की जल्दी रहती थी
हमने कई इश्क़ कुर्बान किया है ऐसी राखियों पर
हमने उनसे इश्क़ किया है


हमने नही किये वादे मिलने के
नही दी गिफ्ट की सौगाते
हमने खर्चे किये है पेट्रोल उन अनजान लड़कियों के
घरों का पता करने में
दूर तलक पीछा करने में , 
हमने उनके घर जाने वाले रास्तो से इश्क़ किया है

हमने इश्क़ किया है 
जिन्होंने मुस्कुरा के नोट्स ली है हमसे
पर नही दे पाई हैै उन्हें कभी मोहब्बत की निशानियां
जिन्होंने इंतज़ार किया है किताबो और नोट्स लेने के लिए मेरा ,
पर इश्क़ समझने के लिए मेरी बेंच पर भी न बैठा है
हमने उनसे इश्क़ किया है

हमने डरपोक ,समझदार , सुशील
आज्ञाकारी लड़कियों से इश्क़ किया है
जो दरवाजे के खड़कने से 
काट देती थी फोन 
नज़रे हटा लिया करती थी
एकटक देखने पर 
हमने उनसे इश्क़ किंया है

हमने इश्क़ किया है
बन्द कमरों में GK GS पढ़ते हुये
 उन तमाम लड़कियों से 
जिन्होंने अपना प्रेम सहेजकर रखा है किसी और के लिये
पर हमने जब देखा है भरपुर इश्क़ किया है
हमने इश्क़ किया है
किताबो तले दबे मन से उन सभी को जो मिल भी न पाई दुबारा
पर गुरु !
इश्क़ हमने किया जरूर है .

- आशुतोष राज " आशु" 

Happy Valentine's day ❤️


Comments

  1. वाह गुरु बेहद खूबसूरत ❤️👌🏻

    ReplyDelete
  2. बेहद खूबसूरत नजरिया हैं और experience bhi

    ReplyDelete
  3. गजब गुरू ❣️👏👏

    ReplyDelete
  4. ATI khubsurat
    Well experience
    With Apne to Dil Ki aawaz likh di hai

    ReplyDelete
  5. Keep writing boss, we can relate it ..your imagination 😍😍

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बनारस के तोहफे

ट्रेन वाली लड़की 🚂

सफ़रनामा ज़िन्दगी